Ticker

6/recent/ticker-posts

एक बार फिर सरकारी काम की खुली पोल! ठेकेदार की मनमानी हुई उजागर, अधिकारी काम शुरू होने से अंजान, सरपंच ने कहा इसे तोड़ा जाए...




धमतरी --- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिसके चलते धमतरी जिले के 11 ग्राम पंचायतों में 55 लाख की लागत से त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों का क्षमता विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025/26 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को बैंकिंग, प्रमाण पत्र (जाति, आय, निवास), भूमि रिकॉर्ड (खसरा, पी-वन), खाते से पैसा निकालना, अन्य किसी खाते में पैसा भेजना और अन्य सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हैं। जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को शहर जाए बिना डिजिटल साक्षरता और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। 
इसी योजनांतर्गत धमतरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कलारतराई में भी 5 लाख लागत से (सी. एस.सी.) सेंटर बनाया जा रहा है। शासन की इस योजना का नींव ग्राम पंचायत कलारतराई में भ्रष्टाचार से रखा जा रहा हैं, किसी भी शासकीय निर्माण कार्य के लिए स्टीमेट की जरूरत पड़ती हैं, जिससे सही मापदंड में कार्य किया जा सके, लेकिन कलारतराई पंचायत में सही मापदंड को दरकिनार कर ठेकेदार द्वारा अपनी मनमानी किया जा रहा हैं, 4 फिट लंबाई चौड़ाई और 4 गहरी कॉलम गढ्ढा की खुदाई कर 1 मीटर की जाली बांध कर कॉलम की ढलाई किया जाना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा 3 फिट लंबाई चौड़ाई और 3 फीट गहरी कालम गढ्ढा खुदाई कर 2.5 फिट जाली बांध कर कॉलम को पेक कर दिया गया इसी तरह बीम ढलाई के लिए 12 mm का 6 छड़ बांधकर बीम ढलाई करना है लेकिन ठेकेदार द्वारा 3 नग 12 mm और 2 नग 10 mm का छड़ डालकर ढलाई किया जा रहा हैं। जिससे ठेकेदार की मनमानी और सरकारी पैसे की बंदरबाट होना तय है, 
पूरे भ्रष्टाचार में हैरानी तो तब हुआ जब न्यूज चैनल के प्रतिनिधि द्वारा फोन के माध्यम से विभाग के सब इंजिनियर अजय संभाकर से बात किया गया इंजीनियर साहब का कहना था कि काम कब चालू हुआ मुझे पता ही नहीं मैंने तो अभी लेआउट किया ही नहीं मुझे काम चालू करने से पहले किसी ने कुछ बताया ही नहीं। इंजिनियर साहब ऑफिस का हवा खाते रह गए और कार्य बीम ढलाई तक पहुंच गया, वहीं आगे इंजिनियर साहब ने कहा कि 4 × 4 कॉलम गढ्ढा रहेगा जिसमें 1 मीटर का कॉलम जाली और बीम में 12 mm का 6 नग छड़ रहेगा अगर ये सब निर्धारित माफ़दंड अनुसार नहीं किया गया होगा तो पूरा निर्माण को तोड़ा जाएगा उसके बाद उचित मापदंड अनुसार कार्य किया जाएगा।

वहीं इस संबंध में ग्राम पंचायत कलारतराई सरपंच कुलदीप नेताम ने कहा कि मेरे द्वारा ठेकेदार को कॉलम गढ्ढा कम होने के बात को कहा गया साथ ही 1 मीटर का कॉलम जाली बांधने भी बोला गया लेकिन कार्य को ठेकेदार अपने हिसाब से करा रहा हैं, और कॉलम का ढलाई वैसे ही करा दिया अभी बीम ढलाई में भी कमी पाया गया हैं इस लिए कार्य को रोकने बोला हूं, इंजिनियर आएंगे जॉच करेंगे और कॉलम का भी देख के तोड़ना पड़ा तो तोड़ कर फिर से करने बोलेंगे। 
सूत्रों से पता चला है कि ठेकेदार सत्ता पक्ष के युवा मोर्चा के किसी पद पर पदस्थ हैं जिसके चलते बेखौफ होकर अपनी मनमानी चला रहा, 

हालंकि इंजीनियर साहब द्वारा कार्य को तोड़कर उचित मापदंड पर कार्य पुनः प्रारंभ करने की बात कही गई हैं, देखने वाली बात यह होगी कि युवा नेता के सामने अधिकारी टिक पाते हैं या नहीं।

Post a Comment

0 Comments