Ticker

6/recent/ticker-posts

ये कैसी अनदेखी? महापुरुषों समेत प्रधानमंत्री की तस्वीर मिली मलबे में...

धमतरी। शहर के नगर निगम से लेकर राज्य और देश में इन दिनों भाजपा की सरकार है बावजूद स्थानीय नेताओं समेत जिम्मेदारों द्वारा देश के प्रधानमंत्री व महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। 

मालूम हो कि शहर के बहुत पुराने स्कूल शाला नंबर 01 जो काफी जर्जर हो चुका है जहां पर एक अस्पताल बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते स्कूल के भवन को तोड़ा जा रहा है। लेकिन इस भवन को तोड़ने के दौरान एक बेहद ही गंभीर तस्वीर निकल कर सामने आई। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य महापुरुषों की तस्वीरें टूटते हुए मलबे में पड़ी नज़र आई। ये तस्वीर स्थानीय नेताओं समेत जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शा रही है। ये पहला मामला नहीं, इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का कटआउट स्थानीय मकई चौक में ज़मीन पर पड़ा हुआ था, जो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उठवाया गया। अब सवाल ये उठता है कि एक ओर भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के खिलाफ एक भी शब्द सुनना पसंद नहीं करते, फ़िर इस तरह की लापरवाही को क्या ही कहा जाए?

Post a Comment

0 Comments